सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

काशीपुर। सेवा संकल्प अभियान के निमित्त आज उदयराज हिंदू इंटर काॅलेज प्रेक्षा गृह में जिला स्तरीय चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी सुंदर चित्रकला, उत्कृष्ट निबंध लेखन एवं प्रभावशाली भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं विचारों का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों के उत्साह, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए विधायक श्री चीमा ने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही बच्चों से अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारते हुए अपने माता-पिता, विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया गया।
