Aaj Ki Kiran

एसआईआर पर कांग्रेस फैला रही भ्रम: दीपक बाली

Spread the love

एसआईआर पर कांग्रेस फैला रही भ्रम: दीपक बाली

एसआईआर पर कांग्रेस फैला रही भ्रम: दीपक बाली
एसआईआर पर कांग्रेस फैला रही भ्रम: दीपक बाली

काशीपुर। नगर निगम महापौर दीपक बाली ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस और विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार झूठे आरोप लगाकर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जनहित से जुड़े ठोस मुद्दे और जनता के बीच जाने के लिए कोई प्रभावी कार्यक्रम नहीं बचा है, इसलिए वह संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाकर राजनीतिक भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। महापौर दीपक बाली ने प्रेस वार्ता में आयोजित कर कहा कि एसआईआर सहित चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बीच चुनाव आयोग की ओर से जारी स्पष्टीकरण महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि आयोग के प्रमुख निर्णय सर्वसम्मति से लिए जाते हैं। वर्तमान में चुनाव आयोग में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी हैं। महापौर बाली ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में सुनिश्चित करना और अपात्र नामों को हटाना है। एसआईआर को पारदर्शी प्रक्रिया बताते हुए चुनाव आयोग यह स्पष्ट कर चुका है कि इसका उद्देश्य है-‘कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न रहे। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक भी उपस्थित रहे।