काशीपुर। दुकानदार की प्रताड़ना से तंग आकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने दुकानदार के ऊपर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही करने की पुलिस से गुहार लगाई है। बता दें कि 38 वर्षीय मौहम्मद इमरान पुत्र स्व. मौहम्मद असलम निवासी मोहल्ला महेशपुरा ने घर के बरामदे में लगे पंखे के कुंडे में चादर का फंदा लगाकर फांसी पर लटकर कर जान दे दी। घटना का पता उसकी पत्नी को सुबह करीब 7 बजे चला जब वह सोकर कमरे से बाहर निकली तो पति को चादर पर झूला देर उसके होश उड़ गए। महिला ने परिजनों को सूचित किया मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई जुल्फिकार अली ने मेन मार्केट में स्थित एक दुकानदार के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके भाई मोहम्मद इमरान ने अपने दोस्त की बेटी की शादी में उक्त दुकानदार से अपनी जमानत पर उधार करीब 45 हजार रुपए का सामान दिलाया था, जिसके बाद उसके दोस्त ने दुकानदार को सामान के रुपए नहीं दिये, जिस कारण दुकानदार मृतक मौहम्मद इमरान को लगातार प्रताड़ित कर रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था उसने बताया कि उसके भाई ने उसे कई बार दुकान मालिक के बारे में बताया था कि वह उसे परेशान कर रहा है। एक बार उससे बात कर लेना। उसने बताया कि काम के चलते वह दुकानदार से नहीं मिल सका। उसने यह भी बताया कि रविवार शाम उपरोक्त दुकानदार ने उसके भाई का ई रिक्शा छीनकर अपनी दुकान पर खड़ा करवा दिया था और उसके भाई मृतक मोहम्मद इमरान को धमकी देकर कहा था कि अगर तूने पैसे जमा नहीं किए तो वह ई रिक्शा को बेच देगा और अपनी रकम को वसूल करेगा। उसने बताया कि दुकानदार की प्रताड़ना के चलते उसका भाई मानसिक रूप से परेशान हो गया जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति मोहम्मद इमरान ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का पता लगा है कि मोहम्मद इमरान ने अपने दोस्त लियाकत हुसैन को उसकी बेटी की शादी में दुकानदार से सामान दिलाया था और लियाकत ने दुकानदार के पैसे जमा नहीं किए थे जिसके चलते दुकानदार मोहम्मद इमरान को प्रताड़ित कर रहा था। तहरीर के आधार पर उपरोक्त दुकानदार के खिलाफ पुलिस कार्यवाही करेगी। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी पुत्र कामरान ;15द्ध जीनान एवं 13 पुत्री इमराज 9 वर्ष को रोते बिलखते छोड़ गया है।

пожарная сигнализация пожар установка пожарная сигнализация оповещение
ip камера hiwatch ds ip камера уличная
Standing still too long lets the timer and the enemy waves catch up. 03a0dc16.
Clear download progress messages help players follow the first-time setup. 0b267d51.
Players can sign in with a name or continue as a guest. ec3b2ff2.