Aaj Ki Kiran

दीपक बाली ने किया पैगा में स्थित विद्यालय के शिक्षा सत्र का शुभारंभ

Spread the love

काशीपुर। कोरोना काल के बाद शुरू हुए शिक्षा सत्र के तहत ग्राम पैगा में स्थित शिक्षा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के शिक्षा सत्र का आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। यह वह विद्यालय है जिसने कोरोना काल में दोनों बार अभिभावकों के कहे बगैर बच्चों की पूरी फीस माफ कर दी थी। आप नेता दीपक बाली ग्राम पैगा पहुंचे और उन्होंने उक्त विद्यालय के शिक्षा सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के स्वामी सौरभ चंद्र सक्सैना ने बताया कि दो बार लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपने स्कूल के सभी बच्चों की पूरी फीस माफ कर दी ताकि अभिभावकों पर आर्थिक दबाव न पड़े और बच्चे पढ़ते रहंे। हालांकि कोरोना के चलते विद्यालय में करीब 125 बच्चे कम हो गए हैं फिर भी उनका निरंतर प्रयास है कि बच्चों की तादाद बढं़े और पैसे के अभाव में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय भेजने का अनुरोध किया है। विद्यालय परिवार ने दीपक बाली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्री बाली ने विद्यालय परिवार को हमेशा अपनी ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर विद्यालय के स्वामी सौरभ चंद्र सक्सैना, प्रधानाचार्य शालिनी, अनिल शर्मा, मोहम्मद शाकिर, अमित सक्सेना, पवित्र शर्मा, अमिताभ सक्सेना, अजयवीर आदि उपस्थित थे।

33 thoughts on “दीपक बाली ने किया पैगा में स्थित विद्यालय के शिक्षा सत्र का शुभारंभ

  1. I Am Going To have to come back again when my course load lets up – however I am taking your Rss feed so i can go through your site offline. Thanks.

  2. Substantially, the post is really the best on this laudable topic. I concur with your conclusions and will eagerly watch forward to your future updates.Just saying thanx will not just be enough, for the wonderful lucidity in your writing.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *