देहरादून। एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में पहले अपनी पत्नी और फिर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं पत्नी की हत्या का खुलासा तब हुआ, जब प्रेमी का शव मिला। आरोपी ने सेलाकुई में हत्या के बाद शव को रायवाला में फेंका था। आरोपी पत्नी की 18 दिन पहले ही हत्या कर चुका था। उसकी अब तक कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई है। घटना में पुलिस ने एक महिला भी गिरफ्तार किया है। वह भी हत्या में शामिल थी।हत्या के अभियुक्त और सह अभियुक्ता को सेलाकुई पुलिस ने गिरफ्तार किया। देहरादून के डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि तीन दिसंबर को आलम पुत्र हनीफ निवासी पीठलाली गली थाना सेलाकुई मूल निवासी ग्राम अम्हेडा थाना हलदौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश ने थाना सेलाकुई में तहरीर दी जिसमें बताया कि उसका भांजा अरमान 18 वर्ष पुत्र मुन्नू दो दिसंबर को दोपहर दो बजे घर से बाइक से देहरादून अपना सामान लेने के लिए गया था, जो अब तक घर नहीं लौटा। सूचना पर गुमशुदा के संबंध में तलाश शुरू की गई। मोबाइल फोन की लोकेशन और सीडीआर प्राप्त कर लोकेशन के आधार पर 150 सीसीटीवी कैमरो चेक किए गए।एक पुलिस टीम का गठन कर संभावित स्थानों और आने जाने वाले रास्तो पर चेकिंग की गई। गुमशुदा अरमान का मोबाइल फोन दो दिसंबर की दोपहर को बंद हो गया था। लोकेशन के आधार पर अंतिम लोकेशन टर्नर रोड थाना क्लेमनटाउन मिली। आईएसबीटी, आशारोड़ी चेकपोस्ट और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। मोटरसाइकिल की भी तलाश की गई। अरमान की अंतिम कॉल एक संदिग्ध नंबर पर की गई थी। संदिग्धता प्रतीत होने पर उपरोक्त संदिग्ध नंबर की लोकेशन निकाली गई तो इसकी लोकेशन भी टर्नर रोड थाना क्लेमनटाउन क्षेत्र में आई। मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर टर्नर रोड मे जाकर दबिश दी गई और एक संदिग्ध व्यक्ति मुशीर अली 32 वर्ष पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम मूढा सवामामपुर थाना गोला जिला लखीमपुरखीरी उत्तर प्रदेश को पकड़ लिया। मुशीर अली उपरोक्त ने पूछताछ में बताया कि वह शंकरपुर सहसपुर में डेढ़ वर्ष से किराए पर रहता है और कपड़े की दुकान चलाता है। वह दुकान पर काम करने के लिए जाने लगा। आस-पास प्रेशर कुकर ठीक करने वाला एक लड़का जिसका नाम अरमान था, वह भी आता-जाता था। उसकी पत्नी बबली बानो की अरमान से दोस्ती हो गई। दोनों उसके पीठ पीछे मिलते जुलते थे। 12 नवंबर को उसने शंकरपुर सहसपुर से कमरा खाली कर दिया। मुस्लिम कॉलोनी गली नंबर 2 टर्नर रोड देहरादून में किराए पर रहने लगा। उसकी पत्नी बबली बानो के साथ परचित किरण साहनी रहने लगी। वह किरन साहनी से प्यार करने लगा। वहीं पत्नी बबली बानो और अरमान की अवैध संबंध थे। खुंदक में उसने किरण साहनी से मिलकर 20 दिन पहले बबली बानो की टर्नर रोड हत्या कर दी। उसका शव पिरान कलियार रोड के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। उसे शक था कि अरमान को पत्नी बबली बानो की हत्या का पता चल जाएगा इसलिए दो दिसंबर को उसने अरमान को रास्ते से हटाने का प्लान बनया। टर्नर रोड देहरादून कमरे में बुलाकर ईंट का अध्धा मारकर अरमान की हत्या कर दी। वहीं किरण साहनी ने बिस्तर की चादर से अरमान का गला घोंटा। शव को उसी चादर में लपेटकर एक प्लास्टिक के कट्टे में रखकर दिन के समय अपनी टवेरा गाड़ी में रखकर देहरादून से नेपाली फार्म तिराहा होते हुए पुराने पुल के नीचे फेंक दिया।
अभियुक्त की निशानदेही पर अरमान के शव को थाना रायवाला क्षेत्र अंतर्गत नेपाली फॉर्म तिराहा से आगे जंगल झाड़ियों से बरामद किया गया। पत्नी के शव की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में सीओ मनमोहन सिंह नेगी थाना सेलाकुई, उ.नि. आलोक गौड़, उप निरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक रतन सिंह बिष्ट, आरक्षी मुकेश भट्ट, आरक्षी दीपक चौहान, आरक्षी बृजपाल सिंह, आरक्षी निर्भय नारायण थाना सेलाकुई, एसओजी ग्रामीण टीम- ओमकांत भूषण प्रभारी एसओजी ग्रामीण, आरक्षी नवनीत नेगी, आरक्षी जितेंद्र कुमार, :फील्ड यूनिट: आरक्षी अरविंद आर्य, आरक्षी प्रभात जुगरान शामिल रहे।

You can look up Bale Eye in the evolution finder on this wiki. This fan wiki explains how Chainsword actually works in a run. c71f1c17.
Skyborne is the new race, unlocked through the Heroic Pack. Over a thousand new quests were added for the Forever version. 151a6339.
Boobie Ike is part of the Leonida criminal circle. From Chapter 3 onward you can switch between both leads. bcfc20f3.
Each system has its own page so answers are quick to find. The site flags details that are not officially confirmed in-game. dd0368e8.
I underestimated this little block puzzle and then lost an hour to it. Plan your exit order before the first drag and the timer stops being scary. 52af3440.
The party-building trick for the floors level is genius. Honestly, the level 24 eye exam answers matched the game. 5ee24c0b.
Landing a seed in the clover ring adds a bonus luck multiplier. Zones get harder to reach but pay out much better plants. 0d52263a.
It helps that the Android 5 baseline is tied back to official store information. I came looking for the reported 1.5 GB RAM floor, and the answer here was direct. a6ad7c61.
Wavelength Online is easy to try because solo practice gives quick clues for learning spectrum ca… Wavelength Online is easy to try because team mode keeps score while groups argue over the needle… b39767d1.