Aaj Ki Kiran

कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लेने वालों को मिलेगा इनामः पांडेय

Spread the love

बिहार में लक्की ड्रॉ के जरिए बंपर पुरस्कार देने की घोषणा
-टीवी, फ्रिज, मिक्सर ग्राइंडर, कुकिंग गैस, सिलिंग फैन दिए जाएंगे
पटना। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राज्य में कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लेने वालों को लक्की ड्रॉ के जरिए बंपर पुरस्कार देने की घोषणा की है। बुधवार को उन्होंने कहा कि बिहार में कोविड-19 टीका की दूसरी खुराक लेने वाले को लक्की ड्रा के माध्यम से टीवी, फ्रिज, मिक्सर ग्राइंडर, कुकिंग गैस, सिलिंग फैन, कंबल जैसे पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की डबल डोज में वृद्धि लाने के उद्देश्य से दूसरी डोज के लिए निर्धारित तिथि के सात दिन के भीतर लाभार्थियों द्वारा टीकाकरण कराने पर ही उन्हें ड्रॉ (लॉटरी) के माध्यम से पुरस्कृत किया जाएगा।
पांडेय ने कहा कि लक्की ड्रॉ की अवधि 27 नवंबर से 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। पुरस्कार योजना के तहत हर प्रखंड में एक विजेता को बंपर पुरस्कार और 10 विजेता को प्रति सप्ताह सांत्वना पुरस्कार अगले पांच सप्ताह (31 दिसंबर) तक दिया जाएगा। इसके तहत प्रखंड स्तर पर 2,670 लोगों को बंपर पुरस्कार, 26,700 लोगों को सांत्वना पुरस्कार जबकि मासिक ग्रैंड प्राईज जिला स्तर पर 114 लोगों को दिये जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव और टीका की दूसरी खुराक लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह अनूठी पहल शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को हर हाल में वैक्सीन की दोनों डोज लेना है। एक डोज से संक्रमण से सुरक्षा नहीं मिल सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए यह पहल शुरू की गई है।

One thought on “कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लेने वालों को मिलेगा इनामः पांडेय

  1. Профессиональная наркологическая помощь на дому или в стационаре позволяет подобрать препараты индивидуально, провести диагностику состояния, использовать инфузионные растворы, витамины, гепатопротекторы, седативные средства и другие медикаменты только по результатам осмотра. Такой подход особенно важен при хронических заболеваниях сердца, печени, желудка, поджелудочной железы, сахарном диабете, пожилом возрасте, длительном запойном периоде и высоком уровне интоксикации.
    Разобраться лучше – вывод из запоя вызов на дом в геленджике

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *