Aaj Ki Kiran

तीन सगी बहनों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की

Spread the love

गरीबी से लड़ रहा था परिवार, जानिए क्या है पूरा मामला…

जौनपुर (उप्र) जौनपुर जिले में बदलापुर थाना क्षेत्र की फत्तूपुर रेलवे क्रॉसिंग पर तीन सगी बहनों ने बृहस्पतिवार देर रात ट्रेन के सामने कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जौनपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी तीन बहनों प्रीति (16) काजल (14) और आरती (11) ने अपने घर से 18 किलोमीटर दूर जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर जनसाधारण एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। ऐसा बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते तीनों ने यह कदम उठाया।

उन्होंने बताया कि इन बहनों के पिता राजेंद्र प्रसाद गौतम की मौत नौ साल पहले हो चुकी है और उनकी मां तीन साल से पूरी तरह दृष्टिहीन है। उनकी एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।

कुमार ने बताया कि पूरा परिवार आर्थिक से गुजर रहा था। तीनों बहनें और उनका भाई गणेश मजदूरी करते थे।

3 thoughts on “तीन सगी बहनों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की

  1. Любишь азарт? https://pfrrt.ru предлагает разнообразные игровые автоматы, настольные игры и интересные бонусные программы. Платформа создана для комфортной игры и предлагает широкий выбор развлечений.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *