Aaj Ki Kiran

त्यौहारों को देखते हुए चार दिन के लिए नई यातायात व्यवस्था लागू: रतूड़ी

Spread the love

काशीपुर। त्यौहारो को देखते हुए चार दिन के लिए शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में फेरबदल करते हुए प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में सभी बडे वाहनों का प्रवेश प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी वाहन शहर में  प्रातः 9 बजे तक प्रवेश कर सकेंगे। महाराणा प्रताप चैक से मुख्य बाजारों की ओर जाने वाले वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। क्योंकि बाजार आने वाली जनता द्वारा दो पहिया वाहनों को जेल रोड पार्किंग में ही पार्क किया जायेगा। चैपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था रामलीला मैदान चीमा चैक के पास की गयी है। राधेश्याम बिल्डिंग से तहसील रोड होते हुए मार्केट की ओर आने वाले वाहनों का प्रवेश भी पूर्णतः वर्जित रहेगा ताकि जाम न लग सके। ये वाहन राधेश्याम बिल्डिंग से एमपी चैक होते हुए चीमा चैक की ओर जायेंगे। महाराणा प्रताप चैक से जेल रोड, माता मंदिर की ओर ई-रिक्शा/चैपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। कटोराताल तिराहे से माता मंदिर रोड से मार्केट आने वाले ई-रिक्शा/चैपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बड़े वाहन, स्टेडियम तिराहे से नया ढेला पुल होते हुए हरिद्वार व मुरादाबाद की ओर जायेंगे। मुरादाबाद व हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहन टांडा तिराहा, टांडा चैराहा से चैती चैराहा होते हुए रूद्रपुर की ओर जायेंगे। बांसफोड़ान चैकी से सब्जी मण्डी होते हुए नगर पालिका की ओर जाने वाले ई-रिक्शा/चैपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। प्रभारी निरीक्षक रतूड़ी ने बताया कि यह व्यवस्था आज से 4 नवम्बर तक लागू रहेगी।

One thought on “त्यौहारों को देखते हुए चार दिन के लिए नई यातायात व्यवस्था लागू: रतूड़ी

  1. Discover more about oral care at prodentim buy and see what makes it stand out.
    A focused website can make that search faster and less confusing.

    ## Section 2

    When visitors avoid switching across many sources, they save time and effort.

    ## Section 3

    A site that stays free of confusion can create a better impression on attentive readers.

    ## Section 4

    It unites a clear theme, a simple layout, and a comfortable reading experience.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *