https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

एससी गुड़िया लाॅ काॅलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love
एससी गुड़िया लाॅ काॅलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
एससी गुड़िया लाॅ काॅलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
एससी गुड़िया लाॅ काॅलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

काशीपुर। संविधान दिवस के अवसर पर सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया लाॅ काॅलेज, काशीपुर में एक विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, उसकी मूल भावना तथा विधि के व्यावहारिक क्षेत्र में उसकी प्रासंगिकता से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सृष्टि बनियाल, सिविल जज ;जूनियर डिवीजनद्ध एवं सचिव, तहसील विधिक सेवा समिति, काशीपुर उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान के महत्व को एक अत्यंत सरल एवं प्रभावशाली उदाहरण के माध्यम से समझाया। कार्यक्रम में पैरा विधिक स्वयंसेवक के रूप में रणधीर सिंह सैनी एवं प्रीतम सिंह राणा भी उपस्थित रहे। संचालन काॅलेज की सहायक प्राध्यापिकाओं सुश्री विधि अग्रवाल एवं सुश्री अनीता भारती द्वारा किया गया। इस अवसर पर काॅलेज के निदेशक ;प्रशासनद्ध पी.के. बख्शी, रजिस्ट्रार सुधीर दुबे, सहायक प्राध्यापक आशुतोष कुमार सहित सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया लाॅ काॅलेज के समस्त प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापक, अन्य पैरा विधिक स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।