नगर निगम ने राॅयल इन्क्लेव में किया स्वच्छता चैपाल का आयोजन

काशीपुर। महापौर दीपक बाली के मार्गदर्शन में नगर निगम काशीपुर की ओर से वार्ड नंबर 13 स्थित राॅयल इनक्लेव, कलश मंडप रोड पर स्वच्छता चैपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चैधरीऔर अन्य जनप्रतिनिधियों तथा, नगर निगम अधिकारियोंने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ काशीपुर के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना और लोगों को अपने वार्ड की स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा।
स्वच्छता चैपाल के माध्यम से नागरिकों को अपने आसपास सफाई बनाए रखने, कूड़े का उचित निस्तारण करने और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। इस दौरान पार्षद एवं कार्यक्रम संयोजक गुंजन प्रजापति, कल्पना राणा, देवेंद्र सिंह कौशल, सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी, मुकेश चावला, अशोक सैनी, राजेंद्र सिंह, सीमा काम्बोज, सतीश मसीह, सोनिया चावला, नेहा अग्रवाल, कीर्ति सिंह, मनीषा लोहिया, शमा ढींगरा और एसआई गणेश ध्यानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
