https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस ने किया फ्लैगमार्च

Spread the love

त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस ने किया फ्लैगमार्च

त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस ने किया फ्लैगमार्च
त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस ने किया फ्लैगमार्च

काशीपुर। आगामी पर्वों के दृष्टिगत मुख्य बाजार में बढ़ती ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए काशीपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बाजार में आने वाले लोगों को चोर-उचक्कों एवं जेबकतरों से सुरक्षित रखने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि त्योहार की खरीदारी बेफिक्र होकर करें, अपने सामान एवं कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। काशीपुर पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सुगम यातायात के लिए सदैव तत्पर है।