सूर्या फाउंडेशन ने ट्री गार्ड के साथ किया सामूहिक वृक्षारोपण

काशीपुर। सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना द्वारा ग्राम देवीपुरा स्थित राजकीय महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्री गार्ड के साथ सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हरीश उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. सुशीला सूद, सूर्या फाउंडेशन के उत्तराखंड क्षेत्र प्रमुख हिमांशु, शिक्षक संध्या कोहली, प्रिया लोहनी, हेमा आर्या, मुस्कान आर्या सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि हरीश ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल भी आवश्यक है। उन्होंने सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना द्वारा किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की सराहना की। प्राचार्या डाॅ. सुशीला सूद ने भी इस पहल की प्रशंसा की। सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
