Aaj Ki Kiran

विद्यालय में व्यवस्थाएं दुरूस्त करने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय में दिया ज्ञापन

Spread the love

काशीपुर। बांसखेड़ा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में व्याप्त अनियमितताओं व छात्रों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर अजाद समाज पार्टी कांशीराम के पदाधिकारियांे ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।
ज्ञापन में कहा गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें छात्र-छात्राओं को बिना किसी उचित व्यवस्था के, बड़ी-बड़ी घास और कीचड़ के बीच जमीन पर बैठाया गया था। इस घटना का संज्ञान लेते हुए हमारी टीम ने विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रधानाचार्य से वार्ता की। निरीक्षण के दौरान मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों को विद्यालय के शौचालयों में ताले लटके हुए मिले, विद्यालय परिसर में स्वच्छ पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील में बेहद घटिया और बेकार गुणवत्ता के चावलों का प्रयोग किया जा रहा था, विद्यालय में समय सारणी के अनुसार कक्षाएं नहीं ली जा रही, परिसर में बड़ी घास और जलभराव के कारण मच्छरों से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि शीघ्र ही इन समस्याओं का निस्तरण किया जाये और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष शहनबाज अहमद, फैजुल रहमान चौधरी, अमन्त पाल अम्बेडकर, संजय सिंह, एमए राहुल, विपिन जाटव, गौतम कुमार आदि शामिल हैं।