खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत किसान संगोष्ठी एवं कृषि यंत्र वितरण का आयोजन

काशीपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान\नई दिल्ली द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत मालधन चैड़ में ‘खेत बचाओ अभियान’ की पहल पर सूर्या फाउंडेशन के सहयोग से किसान संगोष्ठी एवं बीज तथा कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास की 8 ग्राम पंचायतों के लगभग 320 पुरुष एवं महिला किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक एवं योजना के नोडल अधिकारी डाॅ. संदीप कुमार लाल ने की। इस अवसर पर पूसा संस्थान की ओर से डाॅ. संदीप कुमार लाल, डाॅ. रुचि बंसल, डाॅ. रविश चैधरी एवं श्री सोमी उपस्थित रहे। डाॅ. संदीप कुमार लाल ने किसानों को एससीएसपी योजना के अंतर्गत मिलने वाले विभिन्न लाभों की जानकारी दी। उन्होंने भारत सरकार की ‘खेत बचाओ अभियान’ पहल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रासायनिक खादों, कीटनाशकों एवं उर्वरकों के असंतुलित उपयोग से मिट्टी की उर्वरता और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. रुचि बंसल, डाॅ. रविश चैधरी ने किसानों को विभिन्न जानकारी दी। इस आयोजन को सफल बनाने में सूर्या फाउंडेशन के गौतम नायक, सुनील, हिमांशु, भरत साह एवं अन्य सूर्या फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
