Aaj Ki Kiran

माक्षार्थ फाउंडेशन एवं सुरों के राही ने किया चिकित्सकों का सम्मान

Spread the love

माक्षार्थ फाउंडेशन एवं सुरों के राही ने किया चिकित्सकों का सम्मान

माक्षार्थ फाउंडेशन एवं सुरों के राही ने किया चिकित्सकों का सम्मान
माक्षार्थ फाउंडेशन एवं सुरों के राही ने किया चिकित्सकों का सम्मान

काशीपुर। जसपुर खुर्द स्थित एक रिसॉर्ट में माक्षार्थ फाउंडेशन एवं सुरों के राही के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर्स डे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों का सम्मान किया गया तथा गीत-संगीत, कविता एवं काव्य पाठ से सजी सांस्कृतिक संध्या ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सीमा चौहान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। माक्षार्थ फाउंडेशन के संस्थापक तरुण लोहनी ने कहा कि डॉक्टर केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा का माध्यम हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें समाज का सच्चा नायक बताया। संचालन योगेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर माक्षार्थ फाउंडेशन की संरक्षक डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, लता शर्मा एवं डॉ. रजनीश कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में डॉ. यशपाल रावत, डॉ. गिरीश तिवारी, डॉ. अनुराग वर्मा, डॉ. बीना जोशी, डॉ. नक्षत्र अग्रवाल, डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. आरती अग्रवाल, डॉ. ईशा रावत, डॉ. आशुतोष तिवारी, डॉ. गौरव मुंद्रा तथा डॉ. मनोज कुशवाह सहित अनेक चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजीव सक्सेना, गोपाल ठाकुर, डॉ. आचार्य महेंद्र सिंह गोले, राजकुमार यादव, विनीता शर्मा, कविता यादव, संगीता यादव, प्रियंका अग्रवाल, संदीप सहगल, राजू छीना, रवि ढींगरा, बसंत बल्लभ भट्ट एवं पंकज पंत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।