Aaj Ki Kiran

सफल महिला वही है जो कारोबार और परिवार मैं तालमेल बनाकर चले : उर्वशी दत्त बाली

Spread the love

काशीपुर। समाजसेवी उर्वशी दत्त बाली का कहना है कि आज के समय में अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि एक महिला करियर चुने या परिवार? लेकिन मेरी सोच थोड़ी अलग है। मेरे लिए एक सफल कामकाजी महिला वही है जो अपनी ज़िम्मेदारियों के बीच एक सुंदर बैलेंस बना सके।
मैंने हमेशा अपने परिवार को प्रथम वरीयता दी है। अपने पति के साथ कारोबार में काम किया, घर और बेटी की ज़िम्मेदारियाँ निभाईं, और साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रही। जब मेरे पति राजनीति में आए, तब भी मैं हर कदम पर उनके साथ खड़ी रही। मेरी सोच है कि शादी के बाद पति पत्नी सिर्फ़ पति-पत्नी नहीं, बल्कि एक  टीम होते हैं। जब दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और एक-दूसरे के सपनों का साथ देते हैं, तभी परिवार भी आगे बढ़ता है और समाज भी, एडजस्टमेंट दोनों तरफ से होती है। मैं यह नहीं मानती कि कामकाजी महिला बनने का मतलब घर को छोड़ देना है। उसी तरह मैं यह भी नहीं मानती कि घर संभालने वाली महिला किसी कामकाजी महिला से कम है। हर परिवार की परिस्थितियाँ अलग होती हैं, इसलिए हर महिला अपना रास्ता स्वयं तय करती है। लेकिन अगर हम अपने परिवार, अपने रिश्तों और अपने सपनों के बीच संतुलन बना सकें, तो वही सबसे बड़ी सफलता है।