Aaj Ki Kiran

अवैध हथियार व फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में दो और गिरफ्तार

Spread the love

अवैध हथियार व फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में दो और गिरफ्तार
-आॅटोमैटिक हथियार, आठ कारतूस व दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस भी बरामद

अवैध हथियार व फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में दो और गिरफ्तार
अवैध हथियार व फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में दो और गिरफ्तार

काशीपुर। एसटीएफ द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की जांच के उपरान्त बीती 4 जून को काशीपुर कोतवाली में पंजीकृत कराये गये मुकदमे की विवेचना के क्रम में वृहस्पतिवार देर रात्रि एसटीएफ द्वारा रुद्पुर रोडवेज के पास से काशीपुर में पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित अभियुक्त सौरभ अग्रवाल पुत्र राकेश कुमार अग्रवाल निवासी काशीपुर एवं उसके ड्राईवर अमित पाल पुत्र प्रमोद पाल निवासी मौहल्ला कटोराताल काशीपुर को हिरासत में लिया गया तथा इनके कब्जे से 01 पम्प एक्शन बन्दूक आॅटोमैटिक 12 बोर, 01 पिस्टल आॅटोमैटिक 30 बोर, 01 पिस्टल आॅटोमैटिक 32 बोर, साथ 08 कारतूस ;विभिन्न बोरद्ध व दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किये गये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ द्वारा राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले की जांच की जा रही है। एसटीएफ द्वारा राज्य में इस सम्बन्ध में विभिन्न जनपदों में तीन अभियोग दर्ज कर संलिप्त 7 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है। अब तक 12 अवैध शस्त्र, 315 कारतूस व फर्जी लाइसेंस बरामद किये जा चुके हैं।इसके अतिरिक्त राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों एवं उनके धारकों का सत्यापन जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं तथा ऐसे मामलों में उत्तराखण्ड पुलिस ‘जीरो टाॅलरेंस’ की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। एसटीएफ द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह तत्काल एसटीएफ को मोबाइल नंबर 9412029536 पर अवगत कराएं, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा। एसटीएफ उत्तराखण्ड टीम में निरीक्षक विकास चैधरी, निरीक्षक अरुण कुमार, निरीक्षक एमपी सिंह, उपनिरीक्षक विपिन चन्द्र जोशी, उपनिरीक्षक कृष्ण गोपाल मठपाल, हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल महेन्द्र गिरी, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सावंत, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल सोनू पाण्डे व किशन चन्द्र शर्मा ;सर्विलांसद्ध थे।