Aaj Ki Kiran

नगर निगम बोर्ड बैठक में छह अरब से अधिक का बजट पास

Spread the love

नगर निगम बोर्ड बैठक में छह अरब से अधिक का बजट पास
-अब अधिकतम 5100 रूपये का ही नेग ले सकेंगे किन्नर, दुव्र्यवहार किया तो होगी कार्यवाही

नगर निगम बोर्ड बैठक में छह अरब से अधिक का बजट पास
नगर निगम बोर्ड बैठक में छह अरब से अधिक का बजट पास

काशीपुर। महापौर दीपक बाली की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2026- 2027 में कुल 6,14,52,26,484 का वार्षिक बजट और बजट के सापेक्ष वार्षिक व्यय 5,70,91,85,000 के बाद कुल बीस करोड़ तीस लाख की बचत का बजट करतल ध्वनि से सर्वसम्मति से पास किया गया। पार्षदों एवं समाज सेवी संगठनों की मांग पर नगर निगम बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि अब  किसी भी खुशी के मौके पर  किन्नर जनता से केवल अधिकतम 5100 रुपए ही ले सकेंगे और यदि इससे ऊपर की मांग करेंगे और मुंह मांगी रकम न देने पर दुर्व्यवहार करेंगे तो उनके विरु( कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में नगर आयुक्त की ओर से एक आदेश भी जारी किया जाएगा।
बोर्ड बैठक में महापौर ने बताया कि काशीपुर के सौंदर्य करण को दृष्टिगत रखते हुए ढेला नदी के किनारांे पर घूमने फिरने साइकलिंग के साथ-साथ खाने पीने के समान की वेंडिंग जोन की भी स्थापना की जाएगी। बोर्ड बैठक में सीआरएस फंड से नगर निगम काशीपुर को विकास कार्यों में दिए जा रहे हैं योगदान के लिए इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड के अधिकारियों नैनी पेपर मिल के स्वामी पवन अग्रवाल और पशुपति लैमिनेटरस के एमडी बांके गोयंका का सभी पार्षदों एवं महापौर ने आभार व्यक्त किया। वहीं बताया गया कि आने वाले वर्ष में सीआरएस फंड से उद्योगों द्वारा नगर निगम को तीन-चार करोड रुपए की मदद मिलेगी। बोर्ड बैठक में विभिन्न वार्डों में 23 करोड़ 44 लाख करोड़ की परियोजनाओं का अनुमोदन किया गया इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नगर के पांच स्थानों पर छोटे व्यवसाईयों को व्यवस्थित किये जाने हेतु एवं पीएम स्वनिधि में स्वीकृत अन्य वेंडिंग जोन बनाने हेतु कुल 11 करोड़ 15 लाख रुपए का अनुमोदन किया गया। नगर की सफाई व्यवस्था के सुधार हेतु अत्याधुनिक तकनीकी युक्त कंट्रोल रूम पर 3 करोड़ 80 लाख रुपए की कार्य योजना का अनुमोदन किया गया जो शासन में विचाराधीन है। ई रिक्शा चार्जिंग स्टेशन हेतु प्राप्त न्यूनतम निविदा का अनुमोदन कर दिया गया। नगर क्षेत्र में संचालित ई रिक्शा  ठेके का अनुमोदन कर दिया गया। इस तरह कुल 32 बिंदुओं पर चर्चा हुई और उनका अनुमोदन किया गया। बोर्ड बैठक में नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त शालिनी बिष्ट, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, टैक्स सुप्रीम टेंडेंट अनिरु( गौड, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅक्टर अमरजीत सिंह साहनी, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, लेखा प्रभारी शिवेंद्र खनायत, टैक्स विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा पार्षद मौजूद थे।