Aaj Ki Kiran

मारपीट में बुजुर्ग की मौत मामले में दो गिरफ्तार

Spread the love
मारपीट में बुजुर्ग की मौत मामले में दो गिरफ्तार
मारपीट में बुजुर्ग की मौत मामले में दो गिरफ्तार
मारपीट में बुजुर्ग की मौत मामले में दो गिरफ्तार

काशीपुर। घर के आगे गाड़ी खड़ी करने पर हुए विवाद में मारपीट एवं उपचार के दौरान वृ( की मृत्यु के मामले में कोतवाली आईटीआई पुलिस ने फरार दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
बीती 31 मई को अनीस पुत्र कासम अली निवासी महुआखेड़ागंज ने कोतवाली आईटीआई पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 मई की रात्रि लगभग 11 बजे घर में शादी की तैयारी में व्यस्त थे तभी घर के सामने दरवाजे पर अली अकबर पुत्र सुबराती और अहमद रजा पुत्र साबिर हुसैन ने अपनी स्काॅर्पियो लाकर खड़ी कर दी। उन दोनों से कहा कि हमारे घर पर शादी है, यहां शादी का सामान रखा जाना है आप गाड़ी को अन्यत्र खड़ा कर दें। इस पर विपक्षीगणों द्वारा गाली-गलौच करते हुए अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर शिकायतकर्ता और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई, जिसमें शिकायतकर्ता के परिवार के सदस्य करीब 68 वर्षीय अफजल पुत्र महबूब अली के सर पर राॅड लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये और इलाज के दौरान 31 मई को उनकी मृत्यु हो गई तथा अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली आईटीआई में धारा 103;1द्ध,115;2द्ध,117;2द्ध,131,191;2द्ध,191;3द्ध,333,351;3द्ध बीएनएस बनाम नाजिम आदि पंजीकृत कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। मंगलवार को दो नामजद अभियुक्तों अली अकबर और नाजिम को भिन्न-भिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। पुलिस टीम में विक्रम सिंह राठौर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद बहुगुणा, उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक पुष्कर भट्ट, कांस्टेबल धर्मेन्द्र भारती, कांस्टेबल सुरेन्द्र काम्बोज, कांस्टेबल जगदीश दुग्ताल व कांस्टेबल नरेश चैहान थे।