पहली कमाई का जोश या भविष्य की होशियारी: उर्वशी बाली

काशीपुर। डी बाली ग्रुप की डायरेक्टर एवं समाजसेवी उर्वशी दत्त बाली युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करते हुए कहती है कि आज के समय में बड़ी संख्या में युवा अपनी पढ़ाई पूरी कर नई-नई नौकरियों में प्रवेश कर रहे हैं। पहली सैलरी के साथ एक अलग उत्साह, आत्मविश्वास और स्वतंत्रता का एहसास जुड़ा होता है। परिवार और समाज के लिए यह गर्व का क्षण होता है, लेकिन यही वह समय भी है जब युवाओं को सबसे अधिक समझदारी और संतुलन की आवश्यकता होती है।
श्रीमती बाली रहती हैं कि अक्सर देखा जाता है कि नौकरी शुरू होते ही कई युवा अचानक मिली आय को जीवनशैली बदलने का माध्यम मान लेते हैं। महंगे मोबाइल, ब्रांडेड कपड़े, अनावश्यक पार्टियां, दिखावे की होड़ और गलत संगति में खर्च बढ़ने लगते हैं। कुछ मामलों में नशे जैसी आदतें भी धीरे-धीरे जीवन में प्रवेश कर जाती हैं, जो शुरुआत में केवल “मजे” या “स्टेटस” का हिस्सा लगती हैं, लेकिन समय के साथ गंभीर समस्या बन जाती हैं। समस्या केवल खर्च की नहीं है, बल्कि आर्थिक संतुलन खोने की है। जब आय से अधिक खर्च होने लगता है और बचत शून्य रह जाती है, तब कुछ समय बाद वही युवा मानसिक तनाव, असुरक्षा और भविष्य को लेकर चिंता का सामना
आज के युवाओं को यह समझने की आवश्यकता है कि पहली कमाई केवल शौक पूरे करने का अवसर नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण की पहली सीढ़ी है। आज का अनुशासन और संयम, आने वाले कल की आर्थिक स्वतंत्रता और सम्मानजनक जीवन की नींव बन सकता है।
