किसानों की समृ(ि व विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिब(: चीमा

काशीपुर। विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत बांसखेड़ा स्थित चांदा फार्म में आयोजित किसान बैठक में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने क्षेत्र के किसानों के साथ संवाद कर केंद्र एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। इस दौरान किसानों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों तक प्रभावी ढंग से विषय पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।
विधायक श्री चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सहित अनेक योजनाओं का लाभ देशभर के किसानों तक पहुंच रहा है। इन योजनाओं से किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार भी किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर रही है। बैठक में बलकार सिंह, दर्शन सिंह, सुखदेव सिंह, गुरुदेव सिंह, हरदेव सिंह, सुखराज सिंह, सुखविंदर सिंह, सुखदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
