आईएमटी में आयोजित किया विद्यार्थियों का विदाई समारोह

काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लाॅ काॅलेज के प्रांगण में विगत दिवस बीबीए, बीसीए, बीकाॅम आॅनर्स, एमबीए, एलएलबी एवं बीबीए एलएलबी के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
विदाई समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उपप्राचार्य डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डाॅ. नीरज आत्रेय एवं निदेशक डाॅ. केवल कुमार ने मां सरस्वती एवं संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय गुड़िया के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल के किताब दिए गए। इस दौनान संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया की ओर से भी सभी विद्यार्थियों को साधुवाद दिया। इस अवसर पर संस्थान के यूजी विभाग की प्राचार्य डाॅ. निमिषा अग्रवाल के अलावा समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
