समर स्टडी हाॅल में मदर्स डे पर हुआ आयोजन

काशीपुर। समर स्टडी हाॅल विद्यालय में मदर्स डे कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर दीपाली सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 3 से 6 तक के विद्यार्थियों तथा उनकी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कक्षा 3 एवं 4 के विद्यार्थियों की माताओं के लिए “फोटो फ्रेम गतिविधि” आयोजित की गई, जबकि कक्षा 5 एवं 6 की माताओं ने “फायर लेस कुकिंग गतिविधि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं। सभी प्रतिभागियों ने रचनात्मकता एवं उत्साह के साथ गतिविधियों में सहभागिता कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता माताओं को आकर्षक गिफ्ट हैम्पर प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने कहा कि विद्यालय आने से पूर्व बच्चा मां की देखरेख में बड़ा होता है इसलिए वही जीवन की पहली शिक्षिका होती है। संचालन पूनम अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मनु अग्रवाल, नेहा पंत, काजिम रिजवी, निधि गुप्ता, अजरा तबस्सुम, हिमानी पुरोहित आदि शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहे।
