डीजी ने किया एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण

काशीपुर। स्वास्थ्य विभाग की डीजी डाॅ. सुनीता टम्टा ने एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में औषधि भंडार, प्रसव कक्ष, ओटी, महिला-पुरुष वार्ड, शौचालय, ओपीडी, नेत्र विभाग, चंदन लैब, अस्पताल की लैब, ब्लड बैंक, आयुष्मान कार्ड कक्ष आदि का औचक निरीक्षण करने के साथ ही दस्तावेजों का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में सफाई ठीक है। हड्डी रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था के लिए प्रयास चल रहा है। टीबी विभाग को बीच अस्पताल से हटाकर अलग व्यवस्था कराई जाएगी। हृदय रोग विभाग को भी फिर से सुचारू कराने पर विचार चल रहा है। एंटी रैबीज वैक्सीन भी पर्याप्त है। बीच में कसोली हिमाचल प्रदेश स्थित लैब में एआरबी की टेस्टिंग में देरी हुई है। उन्होंने बताया कि 4-5 आयुष्मान कार्ड रोज बन रहे हैं। कर्मचारी संख्या बढ़ाने को कहा गया है। उन्होंने मरीजों से भी फीडबैक लिया। इस दौरान डाॅ. अमरजीत सिंह साहनी, डाॅ. मदनमोहन, डाॅ. प्रियांक चैहान, डाॅ. वरुण भारद्वाज, डाॅ. मनु पांडे, डाॅ. अल्पना मिश्रा, विनोद कुमार भट्ट, शोभा रानी आदि थे।
