विधायक ने किया मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त चेकों का वितरण

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त कुल 4,65,000 रुपये के 19 चैकों का वितरण किया है, श्री चीमा ने बताया कि लाभान्वितों में मौ. इरशाद पुत्र स्व. मौ. अहमद को 20,000, सलमा पत्नी रहीश अली को 15,000, अनीस अहमद पुत्र शौकत हुसैन को 20,000, रजिया पत्नी स्व. नसीबुल्ला को 20,000, किरन देवी पत्नी नन्दराम सिंह को 25,000, लडेतिया पत्नी धर्मपाल को 20,000, महेन्द्र सिंह पुत्र स्व. जसराम सिंह को 20,000, रामप्रकाश मिश्रा पुत्र कपिल देव मिश्रा को 20,000, भूरी पत्नी स्व. लीला राम सैनी को 20,000, उर्मिला देवी पत्नी स्व. विरेन्द्र सिंह को 20,000, जीवन नाथ गोस्वामी पुत्र बच्ची नाथ को 20,000 के चैक उनकी पुत्रियों की शादी मद में व निर्वेश पत्नी हरिप्रकाश को 50,000, प्रशान्त शर्मा पुत्र स्व. सुरेश शर्मा को 50,000, रमेश चन्द्र पुत्र दीवानी राम को 25,000 के चैक उपचारार्थ मद में एवं नारायण देवी पत्नी स्व. वीर सिंह को 50,000, सची वशिष्ट पत्नी शिवा गौतम को 10,000, कंचन पत्नी अनिल सिंह को 10,000 व कुसुम लता पत्नी स्व. नरेश सिंह को 25,000, सोवती जोशी पत्नी स्व. रमेश जोशी को 25,000, के चैक आजीविका मद में दिये गये हैं। विधायक चीमा ने कहा कि जरूरतमंद परिवार को आर्थिक तंगी के समय जो भी राशि मिल जाए उससे उसको थोड़ा सहारा जरूर मिलता है। ऐसे लोगों को सरकार के स्तर से मिलने वाली हरसम्भव सहायता दिलाए जाने हेतु उनका प्रयास जारी रहेगा।
