महापौर दीपक बाली ने गढ़ीनेगी में किया 8 सड़कों का शिलान्यास
-हजारों लोगों की भीड़ ने उन्हें लड्डुओं से तोला

काशीपुर। सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी द्वारा गढ़ीनेगी नगर पंचायत को दिए गए पैसे से होने वाले विकास कार्यों के शिलान्यास और पेंशन स्वीकृति के पत्र बांटने हेतु वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन बाढला द्वारा महापौर दीपक बाली को गढ़ीनेगी में इन विकास कार्यों के शिलान्यास हेतु बुलाया गया। श्री बाली के वहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें लड्डुओं से तोला गया। यहां श्री बाली द्वारा 4 सड़कों का शिलान्यास किया गया। इसके बाद उन्होंने अंबेडकर पार्क में डाॅ.अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्र(ा सुमन अर्पित किए। इसके उपरांत महापौर बाली ने भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज पाल और भाजपा नेता सचिन बाठला के साथ गढीनेगी में चार और सड़कों का शिलान्यास किया। इन सभी आठ सड़कों पर 92 लाख 69 हजार रुपये की लागत आएगी। प्रदेश सरकार से इस धनराशि को उपलब्ध कराने में सांसद अजय भट्ट का बहुत सहयोग रहा। इस दौरान महापौर बाली ने 95 लाभार्थियों को समाज कल्याण विभाग से प्राप्त पेंशन स्वीकृति पत्र भी वितरित किये। इस अवसर पर गढीनेगी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, अवर अभियंता विवेक कुमार, सांसद प्रतिनिधि तीरथ सिंह विर्क, ज्येष्ठ ब्लाॅक प्रमुख जसपुर विमल कुमार, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुम्बर, अंशिका बाठला, जसपाल सिंह जस्सी, मुकेश चावला, जसवीर सिंह सैनी, समरपाल सिंह, हरिओम सुधा, बाबूराम बाठला, रूपेश बाठला, सचिन शर्मा, संजय खन्ना, शिव गुम्बर समेत हजारों स्त्री पुरुष उपस्थित रहे।
