Aaj Ki Kiran

आईएमटी के विद्यार्थियों ने आईआईएम में आयोजित एनुअल एंटरप्रेन्योरशिप सम्मिट ‘उतिष्ठा 26’ में किया प्रतिभाग

Spread the love

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित एससी गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट काशीपुर द्वारा विगत दिवस  एनुअल एंटरप्रेन्योरशिप सम्मिट ‘उतिष्ठा 2026’ में प्रतिभाग़ कर उद्यमिता के गुणों को सीखा।
उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा आयोजित इस समिट में संस्थान की 120 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग़ किया। जिसमें आए तीन महिला मुख्य प्रवक्ताओं जो खुद में एक सफल उद्यमिता है ने उक्त विषय पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए और आज के प्रतिस्पर्धा के युग में किस प्रकार महिलाओं को कई विशेष क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है उसके बारे में संपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बहुत सारे उद्यमिता के गुणों को भी सीखा यहां बताते चलें कि एससी गुड़िया आईएमटी के विद्यार्थी लगातार आईआईएम में आयोजित विभिन्न वर्कशॉप्स में प्रतिभाग करते रहते हैं। वर्कशॉप से लौटे विद्यार्थी काफी उत्साहित है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्राचार्य एवं सभी कोर्सों की फैकल्टी उपस्थित रही।