महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह जी के जन्म दिवस पर जिलाधिकारी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

रूद्रपुर (सू0वि0), महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह जी के जन्म दिवस पर कलेक्ट्रेट मंे जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ओसी गौरव पाण्डेय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी सहित कलेक्ट्रेट परिवार ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वही विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने शहीद उधम सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री भदौरिया ने कहा कि शहीद उधम सिंह महान क्रातिकारी थे। उन्होने कहा महापुरूषों की जीवनी से हमें सीख लेकर हमे अपने जनपद को सर्वागीण विकास की ओर अग्रसर करना होगा। शहीद के नाम पर बने इस जिले का के अग्रणी जिला बनाना होगा।

**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.