स्काई मार्शल आर्ट वूमेंस लीग में मेडल जीतने वाली छात्राओं को किया सम्मानित

Spread the love

स्काई मार्शल आर्ट वूमेंस लीग में मेडल जीतने वाली छात्राओं को किया सम्मानित
नानकमत्ता। खेलो इंडिया के अंतर्गत स्काई मार्शल आर्ट वूमेंस लीग में मेडल जीतने वाली छात्राओं को श्री गुरुनानक एकेडमी प्रबंधन ने सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र कौर ने बताया कि रुद्रपुर में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें राज्यभर से 55 से अधिक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। श्री गुरुनानक एकेडमी की चार बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न वर्गों में ज्योति मेहरा प्रथम, हर्षदीप सिंह, साक्षी राणा, स्नेहा प्रीत कौर ने मेडल जीते। सोमवार को विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र कौर, डायरेक्टर वायला रैना, प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी प्रभाकर, प्रशासक सुखवंत सिंह ने सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello