https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

दो शातिर चोर गिरफ्तार, तीन बाइकें बरामद

Spread the love

दो शातिर चोर गिरफ्तार, तीन बाइकें बरामद
काशीपुर। कोतवाली पुलिस की टीम ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी की तीन बाइकें बरामद की हैं।
रामनगर रोड पर एसआरएफ फैक्ट्री के पास चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर भाग रहे बिना नम्बर प्लेट की बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को शक के चलते पुलिस टीम ने पकड़ लिया। उनकी बाइक को मशीन से चैक कर इंजन नम्बर व चेसिस नम्बर मिलान करने पर उक्त बाइक चोरी की पाई गई। इस पर उन्हें गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ के बाद उनकी निशादेही पर भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी की गई दो अन्य बाइकें भी बरामद की गयीं। गिरफ्तार अभुियक्त मलखान सिंह पुत्र रूप सिंह तथा कमल सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासीगण कुमाऊं कालौनी कचनाल गाजी काशीपुर शातिर किस्म के अपराधी हैं और पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह सामन्त, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश बोरा, कांस्टेबल धीरज सिंह, हेमचन्द्र थे।

4 thoughts on “दो शातिर चोर गिरफ्तार, तीन बाइकें बरामद”

  1. Hi there just wanted to give you a quick heads up and let you know a
    few of the pictures aren’t loading properly. I’m not sure why but I think its a linking issue.
    I’ve tried it in two different browsers and both show the same outcome.

  2. Hi, i feel that i noticed you visited my site thus i got here to return the desire?.I’m trying to in finding things to
    enhance my website!I guess its ok to use a few of your ideas!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *