
पौड़ी। चौबट्टाखाल-दमदेवल मोटर मार्ग पर गुलदार की धमक कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को गुलदार ने इस मार्ग पर फिर से एक बाइक सवार बीएलओ शिक्षक पर हमले का प्रयास किया गनीमत रहीं कि गुलदार के हमले में बीएलओ शिक्षक बच गया।
रविवार को चौबट्टाखाल- दमदेवल मोटरमार्ग पर दौमाधार के पास गुलदार ने बीएलओ ड्यूटी पर बाइक से जा रहे शिक्षक पर हमला कर दिया। शिक्षक विनोद रावत बीएलओ ड्यूटी पर घर-घर सत्यापन के लिए जा रहे थे। शिक्षक विनोद रावत ने बताया कि वे राजकीय जूनियर हाईस्कूल चमनाऊं-सौंडल में कार्यरत है। कहा कि गुलदार की दहशत से लोग परेशान है। इससे पूर्व चौबट्टाखाल- गवाड़ी मोटर मार्ग पर भी दुपहिया वाहन सवार और पैदल चलने वालों की मुश्किलें बढ़ी हुई है। बीते गुरुवार को इंटर कॉलेज चौबट्टा में तैनात शिक्षिका सुनीता नवानी अपने घर गवाड़ी से स्कूटी में सवार होकर सुबह के वक्त स्कूल जा रही थी। इस बीच अचानक मार्ग पर गुलदार आ धमका, किसी तरह से वह गुलदार से बचकर स्कूल पहुंची। समाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गुलदार के डर से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया। वे अपने घरों से निकलने से बच रहे हैं। उन्होंने वन वन विभाग से गुलदार प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ निजात दिलाने की गुहार लगाई है। इधर, डीएफओ गढ़वाल प्रभाग स्वप्निल अनिरूद्ध ने कहा कि गुलदार प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाई दी गई है। साथ ही गुलदार को पकड़ने को पिंजरा लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। अनमति मिलते पिंजरा लगाया जाएगा।

Сопровождение ВЭД избавило нас от задержек и помогло сократить время оформления: Сопровождение ВЭД