Aaj Ki Kiran

शिक्षक दिवस पर उदयराज कालेज में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Spread the love

शिक्षक दिवस पर उदयराज कालेज में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

शिक्षक दिवस पर उदयराज कालेज में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
शिक्षक दिवस पर उदयराज कालेज में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर महान दार्शनिक, शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता समेत शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्रों ने उनके चित्र पर श्र(ासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल बौ(िक ज्ञान देना या रोजगार मुहैया कराने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मनुष्य के सर्वांगीण और मानवीय मूल्यों के विकास को भी बढ़ावा देने वाली होनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के वाणिज्य प्रवक्ता कवि शुभम लोहनी ने-लेकिन शिक्षक ही बच्चों का दूजा भाग्य विधाता है रचना पढ़कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर मेजर मुनीशकांत शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता महेश चंद्र आर्या, पूर्व प्रवक्ता संजय शर्मा, मनोज शर्मा, विजय पाल सिंह चौहान, दीपक शर्मा, गौरव सोनी, रणधीर सिंह, कौशलेश गुप्ता, मुकेश पाल, मनोज कुमार विश्नोई, कपिल त्यागी, अनिल कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, राजेन्द्र कुमार जैन, एकता अग्रवाल, रंजना सिंह, नीलम सूंठा समेत शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र मौजूद रहे।