Aaj Ki Kiran

युवक की बर्बरता से पिटाई फिर चलती ट्रेन से फेंका मौत वीडियो वायरल

Spread the love


बरेली। यूपी के बरेली में मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक युवक को चलती ट्रेन से फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस युवक को ट्रेन से फेंकने से पहले उसकी पिटाई की गई। वीडियो में कई यात्री युवक को दबोचकर बेरहमी से पीट रहे हैं। वीडियो देखने से लग रहा है कि युवक को ट्रेन से फेंकने से पहले यात्रियों ने उसके साथ बर्बरता की सारी हदें पार की थीं।
  इस वीडियो में दिख रहा है कि पीटने के बाद उसे गेट के पास उठाकर ले जाया गया और फिर ट्रेन से फेंक दिया गया जिसमें युवक की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। ट्रेन अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस की जनरल बोगी में महिला यात्री का फोन चोरी हो गया था। शक होने पर एक व्यक्ति के पास मोबाइल फोन बरामद हो गया। जिसे चलती ट्रेन में बेरहमी से पीटा गया। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसको तिलहर के पास चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया। जिससे चोरी के आरोपी की मौत हो गई।
 ट्रेन में मौजूद यात्रियों द्वारा चोर की पिटाई का वीडियो भी बना लिया गया। ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची तो संगम विहार कालोनी थाना सिहानी गेट गाजियाबाद निवासी आरोपी नरेंद्र कुमार दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पंचायतनामा तिलहर पुलिस ने भरा है। पूरा मामला शाहजहांपुर ट्रांसफर किया जाएगा।
 चोरी के मामलों में अक्सर भीड़ तमाशबीन बन जाती है। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। चोर की आरोपी और एक अन्य व्यक्ति द्वारा पिटाई की जाती रही और किसी ने भी रोकने का प्रयास नहीं किया। चोरी के आरोप में पकड़ा गया व्यक्ति बार-बार माफी मांगते हुए छोड़ने की गुहार लगाता रहा लेकिन भीड़ पिटाई पर ठहाके लगा रही थी।

2 thoughts on “युवक की बर्बरता से पिटाई फिर चलती ट्रेन से फेंका मौत वीडियो वायरल

  1. Heyya i’m forr thee primary timme here. I caame across this board andd I fihd
    It rewlly helpfuul & itt heped mee outt much. I’m hoping tto give onee thkng again and helpp ohers suchh ass you heelped me.

    my weboage :: xxx2021.biz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *