Aaj Ki Kiran

विवाह में आये युवक का कार में मिला शव

Spread the love


काशीपुर। एक रिसॉर्ट के बाहर कार से युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक युवक हल्द्वानी से रिश्तेदारी
में शामिल होने अपने दो मित्री के साथ आया था। पुलिस ने कार से शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कठघरिया हल्द्वानी निवासी 25 वर्षीय धीरज बिष्ट पुत्र स्व. पान सिंह अपने मित्र नीरज बिष्ट की कार संख्या यूके-04 एच-8889 से राहुल के साथ यहां खड़कपुर देवीपुरा स्थित एक रिसॉर्ट में विवाह समारोह में शामिल होने आया था। आज सुबह करीब 9 बजे जब स्थानीय लोगों ने कार खोलकर देखी तो धीरज वहां मृत पड़ा था। पुलिस को सूचना मिलने पर शव को पीएम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक की तीन बहनें है जिनकी शादी हो चुकी है। मृतक अभी अविवाहित है। उधर, पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं उसकी हत्या तो नहीं हुई। बरहाल पुलिस हर पहलु पर गहन जांच पड़ताल में लगी है।

19 thoughts on “विवाह में आये युवक का कार में मिला शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *