https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

माता-पिता ने झूठी शान के लिए अपनी बच्ची को दिया नहर में धक्का

Spread the love

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक माता-पिता ने झूठी शान की खातिर अपनी ही मासूम बच्ची को जिंदा नहर में धक्का दे दिया। जिसके बाद अब पुलिस नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है। बच्ची का शव तो अभी तक बरामद नहीं हुआ, लेकिन पुलिस ने माता-पिता को हिरासत में ले लिया है। आरोपी मां-बाप ने बताया कि उनकी बेटी बिगड़ गई थी और लड़कों से हंसकर बात करती थी। घटना मेरठ के थाना गंगानगर क्षेत्र की है, जहां बैंकों के रिकवरी एजेंट के रूप में काम करने वाले बबलू अपनी पत्नी के साथ गंगानगर में रहता हैं। उनकी 11 साल की मासूम बेटी चंचल भी उनके साथ रहती थी। कुछ दिन पहले अचानक उन्होंने चंचल के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि चंचल को उसके मां-बाप खुद ही ले गए थे। सख्ती से पूछताछ के बाद मां-बाप पुलिस के आगे टूट गए। जिसके बाद उन्होंने खुद ही कबूल कर लिया कि उन्होंने अपनी बेटी की जान ले ली।
बबलू ने बताया कि उनकी 11 साल की बेटी बिगड़ गई थी। वह लड़कों से हंसकर बातें करती थी और गलत इशारे करती थी। जिसको लेकर कई बार समझाया भी गया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उन्होंने गंग नहर पर ले जाकर उसे जिंदा ही नहर में धक्का दे दिया। हत्या की इस वारदात को अंजाम देने में मां-बाप दोनों ही शामिल थे। जिसके बाद पुलिस नहर में बच्चे के शव को तलाश रही है। वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है।
एसपी देहात केशव कुमार मिश्रा ने बताया कि गंगा नहर क्षेत्र निवासी बबलू और उनकी पत्नी रूबी के द्वारा तहरीर दी गई थी कि उनकी बच्ची को बर्गर खिलाने लेकर गए थे, जहां से वह गायब हो गई। तहरीर के बाद जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो वह कहीं भी नजर नहीं आई। इसके बाद मां-बाप से अलग-अलग पूछताछ की गई तो दोनों के जवाब में विरोधाभास नजर आया। सख्ती से पूछने पर उन्होंने बताया कि 1 तारीख को उन्होंने अपनी बेटी को गंगा नहर में फेंक दिया। मृतका की लाश बरामद करने के लिए टीमें लगाई गई हैं।

One thought on “माता-पिता ने झूठी शान के लिए अपनी बच्ची को दिया नहर में धक्का”

  1. I doo not know whether it’s just me or if perhas everybody else experiencing isues with your website.
    It apears as iif skme off thee written text in your content are running off the
    screen. Can somevody eelse pleas comment and let me know if
    this iss hapening to hem too? Thiis could bee a problem with myy web browser because I’ve had tgis happen previously.
    Thanks xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *