https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

युवक ने पिता व बहन की हत्या कर दोनों के धड़ों को सिर से किया अलग

Spread the love

खगड़िया। बिहार में एक युवक ने अपने पिता और बहन की न केवल हत्या की बल्कि दोनों के धड़ को सिर से अलग कर दिया। इसके बाद उसने खुद इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस की जीप को रुकवाकर थाना पहुंचा। डबल मर्डर की ये घटना खगड़िया जिला की है, जहां के नगर थाना के मथुरापुर नवटोलिया गांव में ये वारदात हुई। घटना कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी मामले की जांच कर रही है।
आरोपी ने अपने पिता उमेश चैरसिया और 18 साल की बहन चांदनी कुमारी की गला रेतकर हत्या की। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले मृतक के तीनों पुत्रों को हिरासत में ले लिया है।
हत्या इतने जघन्य तरीके से की गई है कि जो लोग भी इस घटना के बारे में सुन रहे हैं, उनकी रुह कांप जा रही है। दोनो शवों के सिर को चाकू से रेतकर अलग कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल को लेकर एफएसएल की टीम बुलाई है। मृतक के मंझले बेटे ने बताया कि वह तीन भाई और दो बहन है जिसमें एक बहन की शादी हो चुकी है। पिता दूसरी शादी करना चाह रहे थे और संपत्ति से हमलोगों को बेदखल करने की बात करते थे, जिसको लेकर कई बार घर में पंचायत भी हुई थी लेकिन पिता मानने को तैयार नहीं थे। हो सकता है कि मेरे भाई को इसी बात को लेकर गुस्सा आया और उसने हत्या कर दी, क्योंकि मैं तब घर में नहीं था।
इस मामले में सदर डीएसपी सुमित कुमार का कहना है कि घर में संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद होता था। इसको लेकर बेटा लोग विवाद करते था। इसी बात को लेकर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि भाई ने अपनी बहन की हत्या क्यों की, इसकी भी छानबीन की जा रही है। भागलपुर से एफएसएल की टीम भी आकर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद तीनों पुत्रों को हिरासत में लिया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद पुत्र ने 100 नंबर पर फोन करके सूचना दी और वह थाना की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी को देखकर वह उस गाड़ी में बैठकर घर आया और पुलिस को पूरी जानकारी दी। गांव में पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों को घटना की जानकारी मिली। इस सबंध में खगड़िया एसपी ने बताया कि एक पहलू तो संपति विवाद की आशंका जाहिर की जा रही है तो दूसरा पहलू यह भी आशंका जाहिर की जा रही है कि पिता-पुत्री में कोई गलत संबध तो नहीं था जिसका विरोध पुत्र लोग करते थे और उसी को लेकर बहन की भी हत्या कर दी गई। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन कर रही है।

One thought on “युवक ने पिता व बहन की हत्या कर दोनों के धड़ों को सिर से किया अलग”

  1. Thhis is really interesting, You aare a veryy skiled blogger.

    I’ve joined yohr rsss feed and look forward to seeking more oof you wonderful post.
    Also, I’ve shared your website inn myy social networks!
    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *