Aaj Ki Kiran

मां की पिटाई कर रहा था पिता नाबालिग बेटी ने सिलबट्टे से कूचकर मार डाला

Spread the love

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के संजयनगर सेक्टर-23 में नाबालिग बेटी और पत्नी ने मिलकर सर्राफ की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक सर्राफ के किसी युवती से अवैध संबंध थे और वह उसके साथ आपत्तिजनक हालत में पत्नी को वीडियो कॉल करता था। शनिवार देर रात भी इसी बात को लेकर सर्राफ अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था। तैश में आकर 16 वर्षीय नाबालिग बेटी ने सिलबट्टे से सर्राफ के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी-बेटी ने शव को कार में डालकर लावारिस हाल में छोड़ दिया। पुलिस ने चंद घंटों में घटना का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मधुबन बापूधाम थाने के दो पुलिसकर्मी रविवार तड़के करीब चार बजे गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने कमला नेहरू नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास एक कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। चेक करने पर उसकी पिछली सीट पर एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पुलिस उसे लेकर संजयनगर संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सीओ ने बताया कि जांच-पड़ताल के दौरान मृतक की शिनाख्त संजयनगर सेक्टर-23 के एम-ब्लॉक निवासी 40 वर्षीय अमित वर्मा के रूप में हुई, जो कि ग्रेटर नोएडा में सर्राफ की दुकान के अलावा पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त भी करता था। मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी मुन्नेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात एक बजे भी अवैध संबंधों का विरोध करने पर अमित वर्मा ने पत्नी शालू के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। अमित वर्मा पत्नी से मारपीट करने लगा तो नाबालिग बेटी ने सिलबट्टे से सिर पर हमला कर दिया। लहूलुहान होकर अमित जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद पत्नी और बेटी उसे सीढ़ियों से खींचकर नीचे लेकर आईं और कार में डाल दिया। इसके बाद बेटी ही कार चलाकर लाई और घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सड़क किनारे कार खड़ी करके पैदल घर लौट गई।

One thought on “मां की पिटाई कर रहा था पिता नाबालिग बेटी ने सिलबट्टे से कूचकर मार डाला

  1. Discover more about oral care at reviews on prodentim and see what makes it stand out.
    The platform offers practical details that may help people better understand routine care.

    ## Section 2

    The main value of a site like this is its ability to present information in one place.

    ## Section 3

    People often assess a website not only by design but also by practical value.

    ## Section 4

    Users usually respond well to pages that respect their time and attention.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *