काशीपुर। धरदार हथियार से युवक पर कातिलाना हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से लहूलुहान करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक हमलावर को नामजद करते हुए उसके दो अज्ञात साथियों के विरु( गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।
पुलिस को दी तहरीर में डूंगरा कॉलोनी प्रतापपुर निवासी कौसर जहां पत्नी अजमत शाह ने बताया कि बीती 14 अगस्त की शाम लगभग 6 बजे उसका पुत्र मोहम्मद इबरान बाजार से पैदल वापस घर की ओर लौट रहा था इसी दौरान प्रतापपुर नहर के समीप मार्ग में काशीपुर निवासी फारुख पुत्र नूर मोहम्मद तथा दो अन्य बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करते हुए उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले करते हुए उसे गंभीर रूप से लहुलुहान कर दिया। इस दौरान शोर-शराबा होने पर जब स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुटना शुरू हुई तो हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक के मां की तहरीर के आधर पर फारुख नामक एक हमलावर को नामजद करते हुए उसके दो अज्ञात साथियों के विरु( मुकदमा दर्ज कर लिया है।
