https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love


काशीपुर। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने, बगैर मर्जी के गर्भपात कराने, गाली गलौज करते हुए मारपीट करने तथा दहेज को लेकर तीन तलाक देने के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को कुंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।
पुलिस को तहरीर देकर एक महिला ने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 24 फतेहउल्लागंज ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद निवासी जुनेद पुत्र महबूब ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर धोखे से उसके साथ शारीरिक संबंध  बना लिये और आगे भी वह शारीरिक संबंध बनाता रहा। गर्भवती होने पर युवक ने पीड़िता के बगैर मर्जी के उसका गर्भपात करा दिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि शादी के बाद आरोपी तथा उसके परिजन दहेज की खातिर उसका उत्पीड़न करते रहे और उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 376, 312, 328, 504, 506 आईपीसी के अलावा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम व 3/4 मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए लेकिन वह लगातार पुलिस को गच्चा देता रहा। इस दौरान नवनियुक्म थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर फरार अभियुक्त को बैलजूड़ी तिराहे के करीब से घेराबंदी कर दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त समझौते के लिए दबाव बनाने पीड़िता के घर की ओर जा रहा था।

32 thoughts on “दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *