’
काशीपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर देश भर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत प्रधान मंत्री के आह्वान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में ’हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भाजपा नेता दीपक बाली ने स्थानीय जनता को जागरूक करने हेतु आज आवास विकास स्थित देवभूमि एकेडमी में युवा साथियों से इस विषय में संवाद स्थापित किया, जिसमें सैंकड़ों युवाओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत ’13 से 15 अगस्त’ को अपने घर पर झंडा लगाने तथा अपने आस पास के ’कम से कम 5 परिवारों’ को इस हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान देवभूमि एकेडमी संचालक आकाश शर्मा, एडवोकेट अभिताभ सक्सेना, पवित्र शर्मा, सुरेश शर्मा, अमित सक्सेना आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।