काशीपुर। चोरी की बाइक व लूटे गये मोबाइल फोन के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर 29 मई को हुई बाइक चोरी व 30 मई को हुई मोबाइल लूट का खुलासा किया है।
जानकारी के अनुसार सर्वेश सिंह पुत्र भोजवीर सिंह निवासी गिरीताल ने 31 मई को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 30 मई की रात्रि करीब 9 बजे गिरीताल रोड पर एक अज्ञात बाइक सवार द्वारा फोन झप्पटामार कर भाग गया तथा इसी दिन महेंद्र अरोरा पुत्र लक्ष्मण दास निवासी मोहल्ला शिवनगर गिरीताल ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 29 मई को उसके रामनगर रोड स्थित सूरज मेडिकल स्टोर के सामने खड़ी उसकी बाइक संख्या यूके-06 के-2408 चोरी हो गयी। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी के दिशा निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा दोनों घटना स्थलों का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो यह पर बात प्रकाश में आई कि दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाला एक ही व्यक्ति है। मुखबिर की सूचना के आधार पर बु(वार प्रातः अलीगंज रोड काशीपुर के पास अभियुक्त अभिषेक कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी गिन्नीखेड़ा थाना आईटीआई को लूटे गए मोबाइल फोन एवं चोरी गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि वह नशे का आदी है। अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए और लगातार अपराध करने के उद्देश्य से उसने चोरी की बाइक से लूट व झपपट्टेमारी की योजना बनाई, जिस पर उसके द्वारा बाइक चोरी कर उसी बाइक से मोबाइल झप्पटेमारी की घटना को अंजाम दिया गया। आज वह उक्त चोरी की बाइक से लूटे गए मोबाइल को बेचने काशीपुर आ रहा था कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई नवीन बुधानी, कां. प्रेम कनवाल, कां. गिरीश मठपाल, कां. सुरेंद्र सिंह कां. एसओजी कैलाश तोमकयाल शामिल थे।

Апартаменты с видом на старый город! Уникальное расположение снять квартиру на сутки гродно в историческом центре Гродно. Стильный дизайн, балкон, все удобства. Романтичный вариант для особенного вечера или фотосессии. Забронируйте ваши даты!