Aaj Ki Kiran

2 वर्ष से गड्ढे युक्त सड़क को ठीक कराने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

बरसात पड़ने पर तालाब में हो जाती है तब्दील

आए दिन बना रहता है हादसों का खतरा

अनिल शर्मा

ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद )
दो प्रदेशों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बॉर्डर के गांव राघूवाला , मलपुरा लक्ष्मीपुर फैजुल्लागंज खोकरा ताल शिव मंदिर तक कि सड़क करीब 2 वर्षों से पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है । जिसमें कई कई मीटर गहरे गड्ढे बन गए हैं जरा सी बरसात पड़ने पर सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है । हमेशा हादसों का खतरा बना रहता है । इस संबंध में अधिवक्ता नौशाद अली उस्मानी किसान यूनियन के तहसील प्रवक्ता मास्टर हरकेश सिंह इस संबंध में कई बार अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर उक्त मार्ग को ठीक कराने की मांग कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सड़क को ठीक नहीं कराया जा सका । हालात ये हैं कि बड़े बहन से दूर बाइक सवार साइकिल सवार यहां तक पैदल चलना भी इस सड़क पर जान जोखिम में डालना है । गुरुवार को पड़ी बारिश से उक्त मार्ग तालाब में तब्दील हो गया । सड़क ठीक न कराए जाने के कारण क्षेत्र के 1 दर्जन से अधिक गांव के लोगों मे दिन प्रतिदिन आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है । ग्रामीणों का कहना है कि जबकि उक्त मार्ग उत्तराखंड के जसपुर में जाकर मिलता है । आरोप है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं । जब किस प्रदेश सरकार के मुखिया ने प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कराए जाने के निर्देश दिए थे उसके बावजूद भी आज तक उक्त सड़क को गड्ढा मुक्त नहीं कराया. गया । जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *