
अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद )
अपर्णा ओद्यौगिक प्रशिक्षण केंद्र (रामसिंह सेंटर)ठाकुरद्वारा पर निशुल्क करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया।उपरोक्त कार्यक्रम में हाल ही में इंटर पास कर आए छात्र छात्राओं की करियर संबंधित जिज्ञासा को शांत किया गया। कार्यक्रम में सम्बोधन करते हुए अनिरुद्ध चौहान, सीजीएसटी अधिकारी काशीपुर ने बताया की अपर्णा ओद्यौगिक प्रशिक्षण केंद्र (रामसिंह सैंटर) ठाकुरद्वारा वंचित एवम निर्धन परिवार के अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी में भेजने के लिए संकल्पित केंद्र है। अपने इस संकल्प पर दृढ़ निश्चय होकर प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं को सरकारी नौकरी में निरंतर भेज रहा है। वहीं छात्र छात्राओं में आत्मिक विकास एवम नैतिक मूल्य के समावेश के लिए भी प्रयास रत है । युवाओं में नशे के विरुद्ध चेतना का संचार करने हेतु आंदोलन के स्तर पर शपथ पर हस्ताक्षर एवम जन जागरूकता का अभियान चला रहा है। सरकारी नौकरी के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में आने वाले विषय के साथ साथ तकनीकी योग्यता एवम कौशल के विकास और उसके नियमित अभ्यास से किसी भीं प्रतियोगी परीक्षा में विजय पाई जा सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री परमानंद सिंह, उप जिलाधिकारी ठाकुरद्वारा ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के अपने स्वयं के अनुभव साझा किए। लक्ष्य की स्पष्टता और एकाग्रता को सफलता का मूल मंत्र बताए। उसके उपरांत छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिए। उमेश कुमार का प्रश्न था की प्रतियोगी परीक्षा के दौरान डर को कैसे निकाले? उपजिलाधिकारी महोदय ने बताया की अधिक से अधिक प्रैक्टिस सेट निकालने से परीक्षा का डर निकाला जा सकता है। जुनेद का प्रश्न था की कम उम्र वाले छात्रों को अपना लक्ष्य कैसे निर्धारित करना चाहिए? एसडीएम महोदय ने उत्तर दिया रुचि एवम उपलब्ध संसाधन के अनुसार।
करियर संबंधित कार्यशाला में शामिल होकर छात्र छात्राओं में खुशी एवम संतोष का भाव था। कार्यक्रम की समाप्ति पर अनिरुद्ध चौहान ने उपस्थित अतिथि एवम छात्र छात्राओं को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में अंकित यादव, दिनेश सिंह, कांता शर्मा, मयंक गुप्ता, फहीम अहमद, आदिल अंसारी, राहुल कश्यप, अनुज कुमार आदि स्टाफ के लोगो ने सहयोग किया।
