https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

हिमालय, प्रकृति और पहाड़ी जनजीवन से उनके लंबे साहित्यिक जुड़ाव के लिए रस्किन बॉन्ड को मिलेगा पहला कार्बन जस्टिस अवॉर्ड

Spread the love

देहरादून। हिमालय और यहां के स्थानीय निवासियों के हित में उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने के लिए ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी और एप्रोप्रिएट टेक्नोलॉजी इंडिया ने कार्बन जस्टिस अवॉर्ड शुरू किया है। पहला पुरस्कार प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड को दिया जाएगा।बॉन्ड को यह सम्मान हिमालय, प्रकृति और पहाड़ी जनजीवन से उनके लंबे साहित्यिक जुड़ाव के लिए दिया जा रहा है। उनकी कहानियों, उपन्यासों और कविताओं में पहाड़, जंगल, नदियां और वहां का जनजीवन प्रमुखता से उभरता है। ग्राफिक एरा के चेयरमैन कमल घनशाला ने कहा कि उनकी रचनाओं ने कई पीढ़ियों को हिमालय और प्रकृति के करीब लाने का काम किया है।उन्होंने बताया कि पुरस्कार के जरिए हिमालय के संरक्षण, शोध, शिक्षा, तकनीक, सामुदायिक विकास, जनजागरूकता और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। ग्राफिक एरा सेंटर फॉर हिमालयन स्टडीज के चेयर प्रोफेसर एसपी सिंह के हिमालयी पारिस्थितिकी और संरक्षण संबंधी शोध को भी इस पहल की प्रेरणा बताया गया है।