नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में दस दिन पहले कोर्ट मैरिज करने वाले पति ने अपनी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पत्नी के हाथों में लगी मेंहंदी अभी छूटी भी नहीं थी कि प्यार करने वाले पति ने ही चाकूओं से गोद कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और फिर परिजनों को सौंप दिया।
दिल्ली पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी के मुताबिक, आरोपी की पहचान 21 वर्षीय मुहम्मद आजाद के तौर पर हुई है। इसके साथ उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी और शनिवार सुबह आजाद ने सोनिया के पेट और चेस्ट पर कई बार चाकू से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
हालांकि बुराड़ी पुलिस की टीम ने वारदात के कुछ ही घंटे में आरोपी पति का दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक, 20 साल की सोनिया और आजाद का अफेयर काफी समय से चल रहा था।पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह 9रू55 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल करने वाला मृतका सोनिया का भाई भोला था। उसने कहा कि वेस्ट कमल विहार, गली नंबर 10 में मेरी बहन की उसके पति ने हत्या कर दी है साहब, वह फरार हो गया है। इसके बाद तत्काल लोकल पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां उसे कमरे में 19 साल की सोनिया का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था।पुलिस की जांच में पता चला है कि मृतका सोनिया का परिवार मूल रूप से यूपी के एटा का रहने वाला है, जो कि इन दिनों दिल्ली के राधा विहार, लेबर चैक के पास रहता है। वहीं, मुहम्मद आजाद मूल रूप से यूपी के बिजनौर के नगीना का रहने वाला है, जो कि इन दिनों दिल्ली के नंद नगरी में रहता है। सोनिया और मुहम्मद आजाद के बीच दिल्ली में ही मुलाकात हुई थी और काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
वहीं, आरोपी आजादपुर से मुकुंदपुर रूट पर ग्रामीण सेवा पर ड्राइवर है। जानकारी के मुताबिक, सोनिया और मुहम्मद आजाद ने 14 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों कमल विहार गली नंबर 10 में किराए पर रह रहे थे। वहीं, आरोपी मुहम्मद आजाद की सोनिया के साथ शादी के अगले ही दिन से कहासुनी होने लगी थी। वहीं, शुक्रवार की रात दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुइ थी। जबकि उसने शनिवार को उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

Рекомендации строятся вокруг состояния человека, а не по универсальному шаблону для всех случаев.
Получить больше информации – вывод из запоя с выездом анапа