https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लगने से मची अफरातफरी  

Spread the love

फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लगने से मची अफरातफरी
-9 फायर बिग्रेड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लगने से मची अफरातफरी  
फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लगने से मची अफरातफरी  

काशीपुर। चीमा चैराहा के समीप दीप फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस के 100 से अधिक कर्मचारी नौ अग्निशमन वाहनों की मदद से आग बुझाने पहुंचे और विकराल आग पर बमुश्किल काबू पाया।
बुधवार रात करीब पौने ग्यारह बजे चीमा चैराहा के निकट गली में दो मंजिले दीप फर्नीचर शोरूम से अचानक धुंआ उठने लगा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फर्नीचर कारोबारी जीवन सिंह उर्फ डड्डू को दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे आग की लपटें बाहर निकलने लगीं थी। उन्होंने तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी। दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर आईं और आग बुझाने का प्रयास किया। पहले दो अग्निशमन वाहन से आग को काबू करने की कोशिश की गई। सफलता नहीं मिलने पर वाहनों की संख्या पांच बाद में नौ कर दी गई। बावजूद इसके रात साढ़े बारह बजे तक आग भड़कती रही। आग लगने के कारण गली में बने 15 घर भी खतरे की जद में आ गए। पुलिस प्रशासन ने इन घरों में रहने वालों को सुरक्षा के लिहाज से घर खाली करने को कहा। इसके बाद पूरा मोहल्ला आग को काबू करने में जुट गया। इस बीच जानकारी मिली कि यहां 70 से 80 लाख रुपये का लकड़ी और प्लास्टिक का फर्नीचर रखा जाता है। दोनों ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से भड़कने का अनुमान है।