https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “अमृत महोत्सव” के अंतर्गत “वन्देमातरम् गौरवगान” कार्यक्रम

Spread the love


काशीपुर। संस्कार भारती महानगर इकाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “अमृत महोत्सव” के अंतर्गत “वन्देमातरम् गौरवगान” कार्यक्रम महाराणा प्रताप चौक काशीपुर पर प्रातः 6 बजे किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर संस्कार भारती के ध्येय गीत के साथ हुआ। संस्कृत महाििवद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वस्तिवाचन मंत्र का पाठ व शंख ध्वनि के साथ 75 पटाखों की आतिशबाजी कर कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। इकाई मंत्री कपिल अग्रवाल ने वन्देमातरम् गौरव गान के बारे में जानकारी दी। इकाई अध्यक्ष सुशील पाठक ने संगीत जगत के दैदीप्यमान सूर्य पंडित ओंकारनाथ ठाकुर जी का जीवन परिचय देते हुए बताया कि पंडित ओंकारनाथ ठाकुर नंे 15 अगस्त 1947 को भारत के स्वतंत्र होने के प्रथम प्रभात के अवसर पर प्रातः 6.30 बजे आकाशवाणी से वन्देमातरम् का सम्पूर्ण गायन किया। इसी को ध्यान में रखते हुए ठीक 6.30 बजे सभी अतिथियों द्वारा वन्देमातरम् का गायन कर उस क्षण को पुनः स्मरण किया गया। इस अवसर पर संस्कार भारती की ओर से अतिथियों को संकल्प वाचन भी कराया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने माँ भारती को पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम संयोजक अमित मित्तल के तत्वाधान में संस्कार भारती द्वारा जेल रोड से मुख्य बाजार होते हुए तिरंगा यात्रा निकाल कर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर धर्मयात्रा महासंघ केकृकृष्ण कुमार अग्रवाल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, डॉ. अक्षत चौहान, संस्कार भारती के प्रांतीय संरक्षक विमल माहेश्वरी, प्रांतीय महामंत्री पंकज अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अभिषेक पाठक, इकाई से कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा, शेष कुमार सितारा, पंकज अग्रवाल, अंबरीश गर्ग, शैलेन्द्र शर्मा, श्रीमती नीलिमा पंकज, श्रीमती मंजुल मिश्रा, श्रीमती रेखा सक्सेना, श्रीमती पूजा शर्मा, संयोग चावला, धीरज अग्रवाल, विवेक मित्तल, विकास अग्रवाल, शरद मित्तल, रुपेश अग्रवाल, नभ माहेश्वरी, महेंद्र खुराना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

20 thoughts on “स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “अमृत महोत्सव” के अंतर्गत “वन्देमातरम् गौरवगान” कार्यक्रम”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *