Aaj Ki Kiran

सीतावनी में गूंजी श्रीजानकी कथा, 12 वर्षीय बाल व्यास ने बांधा श्रद्धा का समां

Spread the love

सीतावनी में गूंजी श्रीजानकी कथा, 12 वर्षीय बाल व्यास ने बांधा श्रद्धा का समां

सीतावनी में गूंजी श्रीजानकी कथा, 12 वर्षीय बाल व्यास ने बांधा श्रद्धा का समां
सीतावनी में गूंजी श्रीजानकी कथा, 12 वर्षीय बाल व्यास ने बांधा श्रद्धा का समां

रामनगर के सीतावनी क्षेत्र में रविवार को आध्यात्मिक आस्था और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं अजय भट्ट के नेतृत्व में पहली भव्य श्रीजानकी कथा का आयोजन किया गया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संतों और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस ऐतिहासिक आयोजन में मात्र 12 वर्षीय बाल व्यास वैदेहीनंदन वेदांत जी ने अपने ओजस्वी और भावपूर्ण वाचन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता सीता के त्याग, तपस्या, मर्यादा और समर्पण से जुड़े प्रसंगों का उन्होंने अत्यंत सरल, मधुर और प्रभावशाली शैली में वर्णन किया, जिसे सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कार्यक्रम का आयोजन रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वावधान में किया गया। आयोजकों ने बताया कि कथा का उद्देश्य माता जानकी के आदर्श जीवन को जन-जन तक पहुंचाना, सनातन संस्कृति के मूल्यों को सुदृढ़ करना और नई पीढ़ी को नैतिक संस्कारों से जोड़ना है।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट सुबह अपने परिवार सहित कथा स्थल पहुंचे और पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि माता सीता भारतीय संस्कृति में त्याग, धैर्य और शक्ति की प्रतीक हैं तथा उनके जीवन से समाज को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।

सीतावनी की पावन वादियों में आयोजित यह भव्य श्रीजानकी कथा श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का अनुपम उत्सव बन गई, । इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक राकेश नैनवाल सुशांत जी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल विधायक सरिता आर्या विधायक दीवान सिंह बिष्ट दर्जा राज्य मंत्री मनजीत राजू सुरेंद्र नामधारी दीपक मेहरा पुष्पा भट्ट मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान शांति मेहरा जी जिला अध्यक्ष मनोज पाल सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे