Aaj Ki Kiran

सड़क ने नीचे लुढ़की यात्रियों से भरी निजी बस, चार घायल

Spread the love


 कांगड़ा । हिमाचल प्रदेश कांगड़ा जिले में पुलिस चैकी योल के तहत धर्मशाला-कांगड़ा वाया धलूं सड़क मार्ग पर सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए।  सभी घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में उपचार करवाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक निजी बस गुरुवार को सुबह 10 बजे धर्मशाला-कांगड़ा वाया योल होकर जा रही थी। इस दौरान धलूं गांव के पास एक बाइक सवार को बचाते हुए बस खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 20 सवारियां सवार थीं। बस के खाई में गिरने से चार लोगों को चोटें आईं। इनमें से दो सवारियों को हल्की चोटें आने के कारण उन्हें घर भेज दिया गया, जबकि दो अन्य को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस चैकी प्रभारी योल नारायण दास ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

13 thoughts on “सड़क ने नीचे लुढ़की यात्रियों से भरी निजी बस, चार घायल

  1. I found your blog through google and I must say, this is probably one of the best well prepared articles I have come across in a long time. I have bookmarked your site for more posts.

  2. I’m impressed, I need to say. Really rarely do I encounter a blog that’s both educational and entertaining, and let me tell you, you have hit the nail on the head.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *