Aaj Ki Kiran

संत निरंकारी सत्संग भवन में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love
संत निरंकारी सत्संग भवन में किया रक्तदान शिविर का आयोजन
संत निरंकारी सत्संग भवन में किया रक्तदान शिविर का आयोजन
संत निरंकारी सत्संग भवन में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

काशीपुर। ब्रांच गढीनेगी में संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया गया जिसमें मिशन के लगभग 75 श्र(ालु भक्तों ने निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया। जबकि 82 श्र(ालुओं ने रक्त दान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया। रक्त संग्रहित करने हेतु एलडी भटृ राजकीय अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम डाॅक्टरों सहित वहां उपस्थित हुई।
शिविर में नेपाल सिंह केंद्रीय प्रचारक संत निरंकारी मंडल ने सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और उन्होंने कहा कि सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की  शिक्षाओं पर चलकर मानवता के प्रति प्यार और नम्रता  को अपनाकर आगे बढ़ना है। मिशन का यह संदेश कि“रक्त नाडियों में बहे, नालियाँ में नहीं“ सारी मानवता तक निरंकारी मिशन पहुँचाने का प्रयास कर रहा है। मिशन द्वारा अभी तक 9,255 रक्तदान शिविरों के आयोजन से लगभग 14,94,196 यूनिट आॅफ ब्लड एकत्रित किया जा चुका है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई।